दिल्ली में खुले 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

दिल्ली में खुले 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तीस हजारी और सचिवालय में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इसी के साथ राजधानी में 33 नए आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्र शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के आयुष्मान भारत मिशन की दिशा में बड़ा कदम है। आने वाले समय में दिल्ली में 1139 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जो मोहल्ला क्लीनिकों से बेहतर सुविधाएं देंगे — जैसे प्री- और पोस्ट-नेटल केयर, मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं और इन-हाउस लैब टेस्टिंग। लेकिन AAP ने इस उद्घाटन को ‘नाम बदलने की राजनीति’ बताया है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ये नई सुविधा नहीं, बल्कि पुराने मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी को नया रंग-रूप देकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। अब जनता के बीच सवाल है — क्या यह स्वास्थ्य क्रांति है या क्रेडिट की लड़ाई?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *