
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब नई दिल्ली के 5, सुनहरी बाग़ रोड पर रहेंगे। अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इस सरकारी आवास में शिफ्ट होकर नया अध्याय शुरू किया। यह घर उन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद आवंटित किया गया है। इससे पहले वह तुगलक लेन स्थित आवास में रहते थे। राहुल गांधी के नए आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ देखने को मिली, जहां उन्होंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस ने इसे “संघर्ष से सम्मान की वापसी” बताया है।
