टेस्टिंग के दौरान बम की तरह फटा एलन मस्क का SpaceX Starship रॉकेट 

टेस्टिंग के दौरान बम की तरह फटा एलन मस्क का SpaceX Starship रॉकेट 

एलन मस्क की कंपनी SpaceX का Starship रॉकेट टेस्टिंग के दौरान बम की तरह फट गया। यह हादसा टेक्सस के स्टारबेस साइट पर हुआ, जब Ship 36 का रूटीन इंजन स्टैटिक फायर टेस्ट चल रहा था। रॉकेट भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे लॉन्च होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही तेज धमाका हो गया। SpaceX ने बयान जारी कर कहा कि टेस्टिंग साइट पर स्थिति नियंत्रण में है और सभी कर्मी सुरक्षित हैं। सुरक्षा क्षेत्र पहले से ही बना हुआ था, इसलिए कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय प्रशासन और SpaceX की टीम मिलकर क्षेत्र को सुरक्षित करने में जुटी है और लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है। SpaceX की यह Starship उड़ान परीक्षण की 10वीं तैयारी थी, जो मंगल और चंद्र मिशन के लिए बेहद अहम मानी जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *