पटना में तेजस्वी यादव और मंत्री अशोक चौधरी के घर के पास गोलीबारी

पटना में तेजस्वी यादव और मंत्री अशोक चौधरी के घर के पास गोलीबारी

पटना के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पोलो रोड इलाके में बुधवार सुबह एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी और 400 रुपये का सामान लूट लिया। गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। घटना एयरपोर्ट थाना अंतर्गत कौशल नगर की है। बदमाश अपाचे बाइक से आए और युवक राहुल पर गोली चला दी। घटनास्थल से तेजस्वी यादव और मंत्री अशोक चौधरी का आवास कुछ ही दूरी पर है। सेन्ट्रल सिटी एसपी दीक्षा ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि हुई है, एक खोखा बरामद हुआ है और छापेमारी जारी है। इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा – “अगर हाई-सिक्योरिटी जोन में यह हाल है, तो इसे जंगलराज कौन कहेगा?” पटना में कानून व्यवस्था को लेकर जनता में गुस्सा और डर दोनों बढ़ता जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *