15 अगस्त से FASTag पर नया नियम, सिर्फ ₹3,000 में 1 साल का फ्री पास! |

15 अगस्त से FASTag पर नया नियम, सिर्फ ₹3,000 में 1 साल का फ्री पास! |

अगर आप गाड़ी चलाते हैं और नेशनल हाईवे पर सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार 15 अगस्त 2025 से FASTag से जुड़ा बड़ा बदलाव करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि सरकार ₹3,000 का FASTag आधारित सालाना पास शुरू करने जा रही है। यह पास सक्रिय होने की तारीख से 1 साल या 200 यात्राओं तक – जो पहले पूरा हो – वैध रहेगा। इस योजना का लाभ केवल प्राइवेट नॉन-कमर्शियल वाहन, जैसे कार, जीप, वैन आदि को मिलेगा।

इसके तहत देशभर में नेशनल हाईवे पर सफर करना ज्यादा आसान और सस्ता हो जाएगा। इस पास के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI/MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। वहां से आप पास को एक्टिवेट या रिन्यू कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे 60 किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा से गुजरने वाले यात्रियों की दिक्कतें भी कम होंगी, और फास्टैग से होने वाला ट्रांजैक्शन ज्यादा सुगम बनेगा। बता दें कि FASTag एक RFID आधारित डिवाइस है, जो आपके वाहन की विंडस्क्रीन पर लगता है। इससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होती और पेमेंट सीधे आपके अकाउंट से कट जाता है। तो अगर आप रोजाना या बार-बार हाईवे से गुजरते हैं, तो ₹3,000 वाला ये सालाना पास आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *