केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लुत्फल हक को किया सम्मानित 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लुत्फल हक को किया सम्मानित 


अपने समाज सेवा के कार्यों से देश विदेश में सम्मानित मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके समाजसेवी लुत्फल हक ने पुनः जिलेवासियों को गौरवान्वित किया है। उन्हें दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में अवार्ड मिला है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उन्हें अवार्ड देकर सम्मानित किया है। दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रियों और देश के नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में समाजसेवा के अवार्ड से नवाजा गया है। यहां भारत की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें देश के 250 उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया था। इन्हीं में से समाजसेवी लुत्फल हक भी शामिल थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सतीश चंद्र दुबे, हरीश मल्होत्रा, एसपी सिंह बघेल, ज्वेल ओरम, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी कार्यक्रम में शिरकत किया। पाकुड़ के समाजसेवी लुत्फल हक को सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।

पाकुड़ के लोकप्रिय और गरीबों के दिलों में बसने वाले चर्चित समाजसेवी लुत्फल हक ने केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित होकर खुद को गौरवशाली बताया है। उन्होंने यह सम्मान पाकुड़ के गरीब और असहाय लोगों के नाम किया है। उन्होंने कहा कि मैं इतने बड़े मंच पर सम्मानित होकर खुद को गौरवशाली जरुर महसूस कर रहा हूं लेकिन यह सम्मान मुझे उन गरीबों के लिए मिला है, जिनकी दुआओं ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। मैं पाकुड़ की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे मोटिवेटेड किया। मेरा हौंसला अफजाई कर देश विदेश में बड़े मंच पर पहुंचाया। लुत्फल हक ने कहा कि गरीबों के लिए मैं हर संभव काम करता रहूंगा जिससे कि उन्हें जीवन जीने में थोड़ी सहूलियत मिले।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *