30 दिवसीय ड्राइविंग प्रशिक्षण का हुआ समापन, दीदियों के बीच प्रमाणपत्र का किया वितरण भारतीय स्टेट बैैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में पलाश जेएसएलपीएस के सखी मंडल के दीदियों का 30 दिवसीय लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को समापन हुआ।समापन समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार, निदेशक आरसेटी पाकुड़ राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा और वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया।उपायुक्त ने दीदियों को प्रशिक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। छोटी गाड़ी और पिंक टोटो चलाकर महिलाएं अच्छी आय कर सकती है। साथ ही सभी को स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की सलाह दी, ताकि प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा हो सके।

मंच का संचालन करते हुए वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने दीदियों को शुभकामनाएं देते आर्थिक समृद्धि होने की बात कही। किसी भी कार्य को सुनियोजित तरीके से करने के लिए आवश्यक जानकारी होना चाहिए, जो प्रशिक्षण से ही संभव है। पाकुड़ जिला की युवाओं और सखी मंडल की महिलाएं स्वरोजगार कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षुओं की ओर से मकलू सोरेन, जोबना पानो मरांडी और आरनेश सोरेन ने अपना अनुभव साझा किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रूडसेटी द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी अरूणनाथ तिवारी और शिवशंकर तिवारी द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षक विरेंद्र कुमार पाण्डे हैं।

