जनजातिय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी कलस्टर, हिरणपुर प्रखंड के धोवाडांगा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सोनाधनी एवं बांडु कलस्टर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के सिंगारसी कलस्टर, महेशपुर प्रखंड चांडालमारा एवं भेटाटोला कलस्टर एवं पाकुड़िया प्रखंड के राजपोखर, फुलझिंझरी कलस्टर में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धरती आबा जन भागीदारी अभियान के तहत प्रखंडों में शिविर के माध्यम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया गया। विशेष रूप में शिविर में पहुंचे आदिम जनजाति परिवार के सदस्यों को सरकार द्वारा उन्हें मिलने वाली योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ दिया गया।

