गुजरात में आफत की बारिश:बुजुर्ग बहे, बच्चे रेस्क्यू किए गए

गुजरात में आफत की बारिश:बुजुर्ग बहे, बच्चे रेस्क्यू किए गए

गुजरात में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। भावनगर जिले के महुवा तालुका से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग तेज बहाव को पार करने की कोशिश में बह जाते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग बहाव के बीच संतुलन खो देते हैं और तेज़ धार उन्हें बहा ले जाती है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वो ज़िंदा बचे या नहीं। इसी बीच, महुवा के ही तलगाजरडा गांव में स्कूल के कई बच्चे बाढ़ में फंस गए थे। जीतूभाई वाघाणी के निर्देश पर रेस्क्यू टीम ने समय पर पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, छोटा उदयपुर में तीन मकान बारिश के कारण ढह गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। एंकर – गुजरात में भारी बारिश ने कहर बरपा दिया है। भावनगर जिले के महुवा तालुका से एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग तेज बहाव को पार करने की कोशिश में बह जाते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग बहाव के बीच संतुलन खो देते हैं और तेज़ धार उन्हें बहा ले जाती है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वो ज़िंदा बचे या नहीं। इसी बीच, महुवा के ही तलगाजरडा गांव में स्कूल के कई बच्चे बाढ़ में फंस गए थे। जीतूभाई वाघाणी के निर्देश पर रेस्क्यू टीम ने समय पर पहुंचकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, छोटा उदयपुर में तीन मकान बारिश के कारण ढह गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *