
ईरान का फोर्डो न्यूक्लियर प्लांट दुनिया के सबसे रहस्यमयी और अभेद्य परमाणु ठिकानों में से एक है। यह प्लांट पहाड़ों के 300 फीट नीचे मौजूद है, जिससे इसे बाहर से भेदना लगभग नामुमकिन बन जाता है। ये गुप्त बेस राजधानी तेहरान से करीब 150 किमी दूर क़ोम के पास पहाड़ियों में है। यहां यूरेनियम को 60% तक शुद्ध किया जाता है — जो परमाणु बम बनाने की दहलीज के बेहद करीब है। इजरायल के पास ऐसे बम नहीं हैं जो इतनी गहराई तक मार कर सकें। अमेरिका ही एकमात्र देश है जिसके पास “GUB” यानी गहराई में मार करने वाले बंकर बस्टर मौजूद हैं।

