जॉन अब्राहम ने महिला स्टाफ को यूं किया खुश, वीडियो वायरल | 

जॉन अब्राहम ने महिला स्टाफ को यूं किया खुश, वीडियो वायरल | 

बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम भले ही लाइमलाइट से दूर रहते हों, लेकिन जब भी सामने आते हैं, दिल जीत लेते हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर उनका एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जॉन एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। उन्होंने कैरी किया था ब्लू जॉगर, व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शर्ट वाला स्पोर्टी लुक। तभी एक फैन उन्हें गुलाबों का गुलदस्ता देता है। जॉन न सिर्फ उसे मुस्कराकर धन्यवाद कहते हैं बल्कि एक कदम आगे बढ़ाते हैं। जॉन उस फैन से पूछते हैं – क्या वो ये बुके एयरपोर्ट की महिला स्टाफ को दे सकते हैं? इजाज़त मिलने के बाद वो सीधे उस महिला के पास जाते हैं

और मुस्कुराते हुए गुलदस्ता उन्हें थमा देते हैं। महिला की खुशी देखते ही बनती है। वो बार-बार थैंक्यू कहती है और जॉन विनम्रता से सिर झुकाकर मुस्कुराते रहते हैं। फैंस ने जॉन को बताया ‘जेंटलमैन’। किसी ने कहा – “वो कुछ भी गलत कर ही नहीं सकते!” हालांकि कुछ आलोचक भी बोले – “यह सिर्फ कैमरे के लिए किया गया स्टंट है।” चाहे इरादा जो भी रहा हो, जॉन अब्राहम के इस छोटे से जेस्चर ने फिर एक बार ये साबित कर दिया कि अच्छाई कभी कैमरे की मोहताज नहीं होती।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *