डेढ़ वर्षों बाद धनबाद जिला समाहरणालय में धनबाद सांसद श्री Dhullu Mahto जी की अध्यक्षता में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा ) की बैठक में सांसद विधायक एवं जिला परिषद सदस्यों द्वारा जिले में संचालित सड़क,पानी, बिजली स्वास्थ्य सहित मुलभुत समस्याओ पर पूर्व की बैठक में उठाये गए सवालों पर जवाब माँगा गया जिसमें विभागीय अधिकारियो ने जवाब देते हुए

वर्तमान वस्तुस्थिति से अवगत कराया अधिकारियो द्वारा दिए गए जवाब पर कई जनप्रतिनिधि असंतुष्ट दिखे। इस बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी , बाघमारा विधायक श्री Shatrughan Mahto, टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी विधायक श्री चन्द्रदेव महतो,निरसा विधायक अरुप चटर्जी उपायुक्त, एसएसपी, उपविकास आयुक्त , सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद थे।

