कैप्टन सुमित सभरवाल का अंतिम सफर: एयर इंडिया हादसे के हीरो को अंतिम विदाई |

कैप्टन सुमित सभरवाल का अंतिम सफर: एयर इंडिया हादसे के हीरो को अंतिम विदाई |

एयर इंडिया प्लेन क्रैश में शहीद हुए अनुभवी पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के पवई स्थित उनके आवास जलवायु विहार लाया गया। नम आंखों से परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें विदाई दी। आज सुबह 10 बजे चकला श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। कैप्टन सभरवाल एयर इंडिया के वरिष्ठ पायलट थे और फ्लाइट AI-295 में को-पायलट क्लाइव कुंदर के साथ मौजूद थे। हादसे में फ्लाइट के 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। बस एक ही पैसेंजर की जान बच सकी।

उनकी पड़ोसी और पूर्व केबिन क्रू मेंबर ऊषा तड़वलेकर ने बताया कि सुमित हमेशा मुस्कराते रहते थे और एक लो-प्रोफाइल ज़िंदगी जीते थे। सुमित रिटायरमेंट लेकर अपने वृद्ध पिता की सेवा करना चाहते थे, लेकिन हादसे ने यह सपना अधूरा छोड़ दिया। DNA पहचान का कार्य तेज़ी से जारी है। अब तक 125 शवों की पहचान हुई है और 83 शव परिवारों को सौंपे जा चुके हैं। DNA सैंपलिंग में लगी हैं 36 टीमें, जो 24 घंटे काम कर रही हैं, लेकिन शवों की हालत अत्यंत गंभीर होने से पहचान में कठिनाई आ रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *