Air India फ्लाइट AI-180 में तकनीकी खराबी, कोलकाता में उतारे गए यात्री

एयर इंडिया की फ्लाइट AI-180 में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार सुबह यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान से उतारना पड़ा। यह फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से कोलकाता होते हुए मुंबई जा रही थी। फ्लाइट देर रात 12:45 बजे कोलकाता पहुंची, लेकिन बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद इसे उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं माना गया। सुबह करीब 5:20 बजे पायलट ने घोषणा कर यात्रियों को विमान से उतरने का निर्देश दिया। एयर इंडिया ग्राउंड स्टाफ ने तुरंत इंजन और विमान की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से एक दिन पहले भी एयर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट को तकनीकी समस्या के चलते उड़ान के दौरान वापस लौटना पड़ा था। लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं ने एयर इंडिया की विमान सुरक्षा और मेंटेनेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल फ्लाइट AI-180 की जांच जारी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *