
ईरान और इज़रायल के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुँच चुका है। ताजा हमले में इज़रायल की वायुसेना ने तेहरान के दक्षिण में ईरानी मिसाइल लॉन्चिंग टीम पर एयरस्ट्राइक कर दी। IDF के मुताबिक, यह हमला लॉन्च से कुछ सेकंड पहले किया गया, जिसमें न केवल ईरानी सैनिक मारे गए, बल्कि उनका मिसाइल लॉन्चर भी पूरी तरह तबाह हो गया। इज़रायल ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन से ईरान के डिफेंस सिस्टम को बड़ा झटका लगा है। IAF ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक वह ईरान में हवाई श्रेष्ठता नहीं पा लेता, उसके ऑपरेशन जारी रहेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि ये टकराव अब सिर्फ जमीनी या हवाई युद्ध तक सीमित नहीं रहेगा। साइबर अटैक, ड्रोन स्ट्राइक और बदले की कार्रवाइयाँ भविष्य में और तेज़ हो सकती हैं। अब सवाल यही है — क्या यह संघर्ष थमेगा, या एक नई जंग की शुरुआत हो चुकी है?

