हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, नहर में मिला शव | 

हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या, नहर में मिला शव | 

हरियाणा के सोनीपत में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खांडा गांव से गुजर रही रिलायंस नहर में एक युवती का शव बहता मिला, जिसकी पहचान हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर चुकी मॉडल शीतल के रूप में हुई है। शीतल का गला धारदार हथियार से रेत दिया गया था। वह हाल ही में पानीपत के सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन के साथ रह रही थी।

रविवार को ही उसकी बहन ने ओल्ड इंडस्ट्रियल थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिवार वालों और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर जांच में जुटी है। एसीपी अजीत सिंह के मुताबिक, यह मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी यह खबर तेजी से वायरल हो रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *