सुनीता आहूजा के VIP दर्शन पर बवाल

सुनीता आहूजा के VIP दर्शन पर बवाल

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर उज्जैन के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इस खास पल का वीडियो सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें सुनीता मंदिर के गर्भगृह के भीतर शांति से पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने वीआईपी ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “जहां आम आदमी को 3 सेकेंड के दर्शन भी नहीं मिलते, वहां सेलेब्स घंटों पूजा करते हैं।” वहीं कुछ ने इसे भगवान के commercialization से जोड़ा। बता दें कि पिछले कुछ समय से सुनीता और गोविंदा के बीच दूरी की खबरें भी चर्चा में हैं। हालांकि, सुनीता की भगवान में आस्था हमेशा से चर्चा का विषय रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *