तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी घमासान अब खुलकर सामने आने लगा है। तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव,पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के मेंटर सह आसनसोल के जनप्रिय चेहरा शिवदासन दासु ने अपने ही पार्टी के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष सह पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती पर भ्रष्टाचार, गुटबाजी और विपक्ष से सांठगांठ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुई दासु की पोस्ट ने तृणमूल की अंदरूनी राजनीति को हिलाकर रख दिया है। वी शिवदासन दासु के विस्फोटक बयान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

दरअसल वी शिवदासन दासु का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज बातें कहीं है और उनके बयान को लेकर अटकलें तेज हो गई है सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनके निशाने पर कौन कौन है वहीं दूसरी तरफ पूर्व मेयर और वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने वी शिवदासन दासु के वायरल हो रहे वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष किया है।

