
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को जैनब रावजी से सादे लेकिन शाही अंदाज़ में शादी रचाई। अक्किनेनी परिवार के घर में हुई इस इंटीमेट वेडिंग में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए। शादी के बाद 8 जून को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन रखा गया, जिसमें फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने शिरकत की। सबसे खास रही नागार्जुन की बड़ी बहू और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला की मौजूदगी, जिन्होंने देवर की शादी में अपनी मुस्कान और स्टाइल से चार चांद लगा दिए। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में शोभिता शरारा लुक में देवर की बारात में झूमती नजर आईं। एक फोटो में वह ससुर नागार्जुन को गले लगाती दिखीं। शोभिता ने ‘जून सो फार’ कैप्शन के साथ वेकेशन और शादी की यादों को समेटा। फैंस भी उनके लुक और एनर्जी की तारीफ करते नहीं थक रहे।

