
अहमदाबाद विमान हादसे का चमत्कारी पहलू—242 यात्रियों में सिर्फ एक जीवित बचे रमेश विश्वास कुमार। इस भयावह मंजर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें रमेश विश्वास विमान से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं, हाथ में मोबाइल फोन लिए।ब्रिटेन निवासी भारतीय मूल के रमेश सीट नंबर 11A पर बैठे थे। टकराव के बाद जब उन्होंने आंखें खोलीं, खुद को जीवित पाकर हैरान रह गए। बाएं हाथ में चोट आई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी।प्रधानमंत्री मोदी ने अस्पताल में जाकर रमेश से मुलाकात की और हादसे की जानकारी ली। रमेश ने बताया—“सब कुछ मेरी आंखों के सामने हुआ। मैंने एयरहोस्टेस और अन्य यात्रियों को जलते देखा। मैं कैसे बचा, आज भी समझ नहीं आता।”DGCA हादसे की जांच में जुटी है और पूरा देश इस चमत्कारी बचाव पर हैरान।

