कैमूर जिला के सोनहन थाना की 112 की पुलिस पर सोनहन थाना अंतर्गत कझार गांव में दलित समाज एक युवती को घर में घुस कर बुरी तरह से मारपीट करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है, यही नहीं पुलिस की मार से घायल युवती को 2 घंटा बेहोश होने का भी आरोप लगाया गया है, युवती का इलाज सदर अस्पताल भभुआ में चल रहा है, भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने कहा बेबुनियाद है आरोप, झगड़ा छुड़ाने के दौरान युवती हुई है गिरकर घायल वहीं सदर अस्पताल इलाज कराने पहुंची घायल युवती की मां धर्मशिला देवी ने बताया कल जमीन को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा मेरे बेटे को घर से खींच कर ले जाया जाने लगा, जहां अपने भाई को छोड़ने गई मेरी लड़की को पुलिस के द्वारा सीना पर मार दिया गया जहां वह बेहोश हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है 2 घंटा बाद उसे होस आया है.

वहीं सूचना पर सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे जीप सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि सोनहन थाना अंतर्गत कझार गांव के संतोष पासवान की 18 वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी को बुरी तरीके से 112 पुलिस के द्वारा पीट दिया गया युवती का इलाज भभुआ सदर अस्पताल में चल रहा है मैं इस घटना की निंदा करता हूं इस मामले में कैमूर एसपी से प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग करता हूं ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। वही इस मामले पर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि कल शनिवार के दोपहर में कझार गांव में दो पक्षों के द्वारा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट किया जा रहा था. सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। जिसके बाद फिर शाम को सूचना मिली कि दोनों पक्षों में फिर से मारपीट हो गया है जहां एक युवक द्वारा काफी बवाल किया जा रहा था जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले जा रही थी तो उसकी बहन उसे बचाने में सड़क पर गिर गई और बेहोश हो गई लेकिन पुलिस के मारने से बेहोश नहीं हुई है और नाही पुलिस के द्वारा युवती की मारा गया है। सब झूठे आरोप हैं। फिर भी मामले की गहनता से जांच किया जा रहा है अगर पुलिस दोषी पाए जाएंगे तो होगी करवाई।

