साइप्रस में गूंजे “भारत माता की जय”, मोदी की यात्रा से तुर्की को सीधी चुनौती 

साइप्रस में गूंजे “भारत माता की जय”, मोदी की यात्रा से तुर्की को सीधी चुनौती 

साइप्रस की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में गगनभेदी नारे लगे—”भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय भवानी-जय शिवाजी”। भारतीय समुदाय और साइप्रस के नागरिकों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। जब तुर्की और साइप्रस के बीच तनाव चरम पर है, ऐसे समय में मोदी की यह यात्रा तुर्की को सीधी चुनौती मानी जा रही है। तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय मान्यता नहीं देता। ऐसे में भारत का साइप्रस के साथ खुलकर खड़ा होना तुर्की की ‘दुखती नस’ पर सीधा वार है। यह यात्रा केवल दोस्ती की मिसाल नहीं, बल्कि भारत की सशक्त कूटनीतिक नीति का प्रदर्शन भी है। G7 से पहले मोदी का यह संदेश पूरी दुनिया ने सुना है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *