दीन दयाल कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दीन दयाल कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की ओर से बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के सभागार में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय यूथ मोबलाइजेशन कैंप सह पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड सोरेन के द्वारा किया गया। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विकास कौशल योजना के तहत 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक व युवतियों को विभिन्न तरह के प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। जे एस एल पी एस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक उमेश कुमार ने बताया कि इस योजना से जुड़कर युवक व युवतियां अपना बेहतर भविष्य निर्मित कर सकते हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *