
प्रयागराज के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रेस्टोरेंट के बाहर अचानक तेज धमाके के साथ बम फट गया। धमाके की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। होटल का कर्मचारी डर के मारे दुकान में छिप गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक बम फेंकते हुए कैद हुए हैं। फिलहाल, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। रेस्टोरेंट मालिक का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इसके बावजूद ऐसी वारदात से वह डरा हुआ है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है

