
टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया एक बार फिर तकनीकी खराबी को लेकर सुर्खियों में है। हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI315 को उस समय बीच रास्ते से लौटना पड़ा, जब पायलट को इंजन में गड़बड़ी महसूस हुई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क करने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से वापस हांगकांग एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। इस फ्लाइट में इस्तेमाल हो रहा था बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, वही विमान मॉडल जो हाल ही में अहमदाबाद में हादसे का शिकार होते-होते बचा था। उस घटना के बाद एयर इंडिया के सभी विमानों की सुरक्षा जांच शुरू की गई थी, बावजूद इसके अब फिर एक बड़ी खामी सामने आ गई है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ। अब एयर इंडिया की तकनीकी टीम पूरे विमान की जांच कर रही है। बोइंग 787-8 की विश्वसनीयता एक बार फिर सवालों के घेरे में है।

