कैमूर में महिला सिपाही को अपराधियों ने मारी गोली |

कैमूर में महिला सिपाही को अपराधियों ने मारी गोली |

कैमूर जिले से बडी खबर आ रही है जहाँ बेखौप अपराधियों ने महिला पुलिस कर्मी को गोली मारी दी,जिससे महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई घायल पुलिस कर्मी को भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बनारस हायर सेकंडरी रेफर किया गया बताया जाता है कि महिला पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर मधेपुरा जाने के लिए कुदरा से ट्रेन पकड़ने अपने पति के साथ बाईक से रेलवेस्टेशन जा रही थी तभी बुलेट पर सवार दो अपराधियों ने पीछे से गोली मारी दी जिससे घायल हो गई

,सरिता कुमारी महिला पुलिसकर्मी कुदरा अपने किराये के मकान में रहती थी जो भीतरी बांध करमचट थाना के रहने वाली थी, वही परिजनों ने बताया कि अपने डियूटी पर मधेपुरा जा रही थी वही पुलिस में ड्यूटी करती थी कुदरा रेलवे स्टेशन पर पहुँचने वाली थी तभी अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए,भभुआ सदर अस्पताल के डॉक्टर शाहिल राज ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी आई थी जिसको गोली लगी थी गोली पीड़ पर लगी थी गोली अभी भी फंसा हुआ है,एक्सरे रिपोर्ट भी आया है मामला गम्भीर है उसे बनारस रेफर किया गया पुलिस मामले की जाँच में जुटी है रेलवे स्टेशन पर लगा सीसीटीवी कैमरे जाँच हो रही है।घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चला, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *