जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रोजेक्ट SIP अंतर्गत मल्टीपर्पस भवन प्रगति केंद्र सम्मान से समृद्धि तक का सफर का निर्माण दो चरणों में कराने का निर्णय लिया गया है। रविवार को प्रथम चरण के तहत जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में जिले के सभी प्रखंडों के कुल 30 ग्राम पंचायतों में बहुद्देशीय भवन प्रगति केंद्र, सम्मान से समृद्धि तक का सफर एवं शौचालय निर्माण का भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम अन्तर्गत हिरणपुर प्रखंड में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन, उपप्रमुख अब्दुल गनी, बीडीओ टुडू दीलिप ने हिरणपुर के पंचायत घाघरजानी, डांगापाड़ा, धोवाडांगा, बड़तल्ला एवं मंझलाडीह में भूमि पूजन कर बहुद्देशीय भवन का नींव रखा।

मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी, जेई प्रेमचन्द टुडू, परेश भारती, संबंधित मुखिया, पंचायत सचिव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। पाकुड़िया प्रखंड में उपायुक्त मनीष कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह,जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर बहुद्देशीय भवन का नींव रखा तथा महेशपुर में परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर बहुद्देशीय भवन का नींव रखा। पाकुड़ प्रखंड में जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर बहुद्देशीय भवन का नींव रखा। वहीं लिट्टीपाड़ा में अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, बीडीओ संजय कुमार एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर बहुद्देशीय भवन का नींव रखा, अमड़ापाड़ा प्रखंड में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर, बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में भूमि पूजन कर बहुद्देशीय भवन का नींव रखा।

