उपायुक्त ने गर्म कुंड सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण | 

उपायुक्त ने गर्म कुंड सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण | 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कुंड परिसर के आसपास बने छतरियों में से जर्जर हो चुके छतरियों को हटाकर नया बनवाने का निर्देश दिया एवं भवनों के दीवारों को आकर्षक ढंग से अलग अलग रंगों से रंगने का निर्देश दिया। साथ ही गर्म कुंड के बीच स्थित गोलंबर को आकर्षक बनाने, गर्म कुंड स्थल के चारों ओर कुर्सी युक्त शेड

बनाने एवं बच्चों के मनोरंजन हेतु झूला बनाने, रोशनी हेतु सोलर लाइट एवं हाई मास्क लाईट लगाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने सौंदर्यीकरण कार्य को 15 अगस्त से पहले पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि 15 अगस्त को इसका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जा सके। इसके पश्चात उपायुक्त व अन्य अधिकारियों ने कुंड स्थल के पास पौधारोपण किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *