झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में शहरकोल पंचायत भवन में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर गई।कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने बताया कि 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के रूप में मानते हैं। विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस बुजुर्गों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ शिक्षित करने के लिए समर्पित है, चाहे वह मौखिक, शारीरिक या भावनात्मक हो। समाज में बुजुर्गों का सम्मान करें।

अपने बड़ों का सम्मान करें और उनसे प्यार करें क्योंकि उन्होंने भी आपको वही सम्मान और प्यार दिया है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ नुकूमुद्दीन शेख ने विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता अभियान के तहत बुजुर्ग के हित एवं उनके कानूनी अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। सचिव रूपा बंदना किरो,सब इंस्पेक्टर सुबल कुमार दे, पंचायत के मुखिया विकास गौंड ने उपस्थित बुजुर्ग महिला एवं पुरुष को गुलाब भेट कर सम्मानित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू, शहरकोल मुखिया विकास गौंड, इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास सदस्य माला सिन्हा,सानिया परवीन, अंजली कुमारी,नेहा दास,मोनल कुमारी, नसीर शेख, सज्जाद आलम, अनिमा कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कर्मी एवं पीएलवी उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत समेत ग्रामीण पंचायत के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

