
मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं। इजरायल द्वारा शुक्रवार को ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में, ईरान ने शनिवार सुबह इजरायल पर मिसाइलों की बारिश कर दी। मुख्य निशाना बना इजरायल का उत्तरी इलाका, तेल अवीव और यरुशलम। हमले के दौरान पूरे इलाके में हवाई सायरन बज उठे और लोगों से बंकरों में छिपने की अपील की गई। इजरायली सेना का दावा है कि ईरान ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से कुछ को उनकी एयर डिफेंस प्रणाली ने रोक दिया। हालांकि, तेल अवीव में एक मिसाइल गिरने की पुष्टि हुई है। इस हमले के बाद ईरान में भी एंटी-एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर रखा गया है। वहीं इजरायल ने चेतावनी दी है कि अब और हमले होंगे। इजरायल का आयरन डोम सिस्टम इस बार विफल रहा, और ईरान ने सीधे रक्षा मुख्यालय को निशाना बनाया।

