
पत्रकारों पर हो रहे हमले एवं अवैध कारोबार पर रोकथाम हेतु संगठन ने दिया एसपी को पत्र शनिवार को राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर जिले की नई पुलिस कप्तान निधि द्विवेदी को पत्र लिखा। मामले पर राहुल ने बताया कि सच्चाई लिखने एवं आवाज़ उठाने पर टारगेट करके पत्रकारों पर जानलेवा हमला सहित झूठा केस मुकदमा किया जाता है। उन्होंने हाल के दिनों में दैनिक अखबार में कार्यरत महेशपुर के पत्रकार निर्मल कुमार पर जानलेवा हमला, धमकी एवं छिनतई तक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये कोई पहली घटना नहीं है , पहले भी कई पत्रकारों पर हमला एवं झूठा मुकदमा किया जा चूका है। उन्होंने कहा है कि पाकुड़ जिला अवैध लाटरी, गौ तश्करी, ओवरलोडिंग, बालू स्टॉक सहित अन्य कई अवैध कारोबार के लिए सेफ जोन बन गया है। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर चौधरी, जिला अध्यक्ष रतन भगत, जिला महासचिव दुलाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

