
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में स्प्रिंग टर्म 2025 की पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन हुआ। इस गौरवपूर्ण मौके पर श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासांथा रोड्रिगो मुख्य समीक्षा अधिकारी के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली, कैडेट्स को पदक वितरित किए और भविष्य के सैन्य नेतृत्व को प्रेरणादायी संबोधन भी दिया। IMA की यह परेड भारतीय सैन्य परंपरा और अनुशासन का प्रतीक बनी।

