📍 इजरायल–ईरान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नेतन्याहू का एक भावुक संदेश सामने आया है। उन्होंने साफ किया कि इजरायल की लड़ाई ईरान की जनता से नहीं, बल्कि वहां की तानाशाही हुकूमत से है। नेतन्याहू ने ईरान के लोगों को संबोधित करते हुए कहा— “हमारी लड़ाई उस तानाशाही के खिलाफ है जिसने पिछले 46 वर्षों से आपको दबाया है।

हमें विश्वास है कि आपकी मुक्ति का दिन जल्द आएगा। जब वह दिन आएगा, तब हमारे दो प्राचीन सभ्यताओं के बीच फिर से मित्रता पनपेगी।” 👉 यह संदेश ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव की आशंका बढ़ गई है। इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले और संभावित परमाणु खतरे को देखते हुए यह बयान एक कूटनीतिक संकेत भी माना जा रहा है।

