गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बीच दिल्ली से एक और दुर्घटना की खबर आई है। गुरुवार दोपहर 4:10 बजे, हजरत निजामुद्दीन से गाजियाबाद जा रही ईएमयू ट्रेन (64419) का एक कोच शिवाजी ब्रिज स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, वरना एक बड़ा नुक़सान हो सकता था। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच जारी है।

इससे पहले दिन में, अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही देर बाद हॉर्स कैंप इलाके में क्रैश हो गई। इस भीषण हादसे में 242 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे। विमान आग के गोले में तब्दील हो गया और पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा।

