
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है, जहां दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ एडन मार्करम ने चौथी पारी में शानदार शतक जड़ा। उनके इस प्रदर्शन के बाद विराट कोहली का 2018 में किया गया ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कोहली ने लिखा था, “एडन मार्करम की बैटिंग देखना एक आनंददायक अनुभव है!” यह ट्वीट तब किया गया था जब मार्करम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में 84 रन बनाए थे। इस बार फाइनल में मार्करम ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहली पारी में नाकाम रहने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में 102 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बावुमा के साथ उनकी 143 रनों की साझेदारी से अफ्रीका को जीत के लिए अब सिर्फ 69 रन की जरूरत है।

