फ्रांस के मार्सिले शहर में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि भारत इस समझौते को 2025 के अंत तक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। जयशंकर के अनुसार, “एफटीए के आधे से ज्यादा अध्याय पूरे हो चुके हैं और बाकी में भी तेज़ प्रगति हुई है।”

उन्होंने बताया कि पिछले 6 हफ्तों में भारत और यूरोपीय संघ के व्यापार मंत्री 3 बार मिल चुके हैं, और इस महीने के अंत में एक और अहम बैठक प्रस्तावित है। जयशंकर ने इसे वैश्विक आर्थिक वातावरण के लिहाज से “बहुत जरूरी” बताया। उन्होंने कहा कि इस बार जिस तरह की तत्परता और ऊर्जा देखने को मिल रही है, वो पहले नहीं देखी गई। यह संकेत है कि भारत वैश्विक व्यापार में निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार है।

