
अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इस हादसे में 241 लोगों की मौत हो गई, लेकिन एक चमत्कार ने सबका ध्यान खींचा — जयश्री पटेल की मौत के बावजूद उनके पास रखी भगवद गीता और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति सुरक्षित मिल गई। अरवल्ली जिले की जयश्री, शादी के बाद पहली बार लंदन जा रही थीं, जहां उनके पति आकाश पहले से काम कर रहे हैं। जयश्री श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त थीं और हमेशा उनकी मूर्ति अपने साथ रखती थीं। हादसे के वक्त भी वह गीता और मूर्ति साथ लेकर चल रही थीं। जब विमान जलकर राख हो गया, तब मलबे से अक्षत गीता और श्रीकृष्ण की मूर्ति का मिलना परिवार और गांव वालों के लिए किसी दैवी चमत्कार से कम नहीं। इस दृश्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोगों के मन में श्रद्धा और संवेदना दोनों भर रहा है।

