ईरान का भयंकर वार, इजरायल में दिखीं गाज़ा जैसी तस्वीरें | 

ईरान का भयंकर वार, इजरायल में दिखीं गाज़ा जैसी तस्वीरें | 

मध्य-पूर्व जल उठा है। ईरान ने इजरायल पर ऐसा भयंकर हमला किया कि तेल अवीव, यरुशलम और हैफा जैसे शहरों में गाजा जैसी तबाही के दृश्य सामने आ गए। सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन हमले — आसमान धुएं से भर गया, जमीन पर चीख-पुकार। ईरान के इस हमले में अब तक एक महिला की मौत और 34 नागरिक घायल हो चुके हैं।

इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने इसे अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल अटैक बताया है। दूसरी ओर, तेहरान में जश्न का माहौल है — सड़कों पर नाचते लोग, हाथों में झंडे, और विजय के नारे। इस हमले ने दुनिया को चिंता में डाल दिया है कि क्या यह सीधा युद्ध की ओर बढ़ता कदम है? क्या अब इजरायल की प्रतिक्रिया और भी विनाशकारी होगी?

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *