अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौके पर ही मौत हो गई। सिर्फ एक यात्री की जान बच सकी है। मृतकों में 229 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल हैं। हादसा इतना भयावह था

कि विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा, जिससे वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की समीक्षा की। गृहमंत्री अमित शाह भी मौके का जायजा ले चुके हैं। हादसे की जांच के लिए सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। विमान में तकनीकी खामी, लापरवाही या किसी साजिश के एंगल से जांच की जा रही है। पूरे देश में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है।

