ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। एक टूरिस्ट गंगा की तेज धार में बहने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद गाइड ने फुर्ती और बहादुरी दिखाते हुए उसे डूबने से बचा लिया।

घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक राफ्ट से गिरा युवक मदद के लिए चिल्ला रहा है और उसी वक्त गाइड पानी में छलांग लगाकर फरिश्ता बन उसकी जान बचा लेता है। प्रशासन ने गाइड की तत्परता की सराहना की है।

