दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान लगी आग, दो की मौत | 

दिल्ली: ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान लगी आग, दो की मौत | 

दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित कोड़ी कॉलोनी में देर रात भीषण आग लग गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक ई-रिक्शा चार्ज हो रहा था। अचानक आग भड़क उठी, जिससे दो ई-रिक्शा और एक बाइक जल गई। हादसे में 24 साल के एक युवक और 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। फायर ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि रात 11:32 बजे आग की सूचना मिली थी और दमकल टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

प्रारंभिक जांच में ई-रिक्शा की चार्जिंग को हादसे की वजह माना गया है। इससे पहले घोंडा इलाके में भी शुक्रवार को ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर आग लग चुकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *