मुंबई में सोमवार सुबह 9:20 बजे बड़ा हादसा हो गया। मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशन के बीच चलती लोकल ट्रेन से कई यात्री नीचे गिर गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा दो ट्रेनों के बीच बैग टकराने से हुआ।

दोनों ट्रेनें विपरीत दिशा में जा रही थीं—एक कसारा की ओर और दूसरी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की तरफ। दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे यात्रियों के बैग टकराए, जिससे 8 लोग पटरी पर गिर पड़े। एक यात्री की मौत की खबर है, जबकि 9 घायल हैं जिन्हें कलवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेंट्रल रेलवे ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

