बकरीद पर धनबाद में सख्त सुरक्षा, सिटी एसपी ने लिया जायजा

बकरीद पर धनबाद में सख्त सुरक्षा, सिटी एसपी ने लिया जायजा


बकरीद पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, त्योहार को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सिटी एसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा… धनबाद : धनबाद में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार उल्लास पूर्वक पूरे अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। पुलिस अधीक्षक नगर ऋत्विक श्रीवास्तव ने भी विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी ने न्यू स्टेशन, नया बाजार, वासेपुर व भूली समेत अन्य इलाकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मुबारकबाद भी दी। एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने नगर वासियों से आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मानने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ साथ यातायात नियमों के तहत सावधानी के साथ वाहन चलाने को कहा। प्रस्तुत है पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *