
बकरीद के मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने गांधी चौक स्थित मस्जिद, मालपहाड़ी रोड स्थित कब्रिस्तान आदि मस्जिदों एवं चौक चौराहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों को ईद उल अजहा की तहेदिल से बधाईयां दी। उपायुक्त ने कहा कि ईद उल अजहा में आपसी भाईचारे का खास महत्व है तथा लोग गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। ईद उल अजहा के इस खास मौके पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी मस्जिदों और चौक चौराहों पर सुरक्षा के मद्देनजर दण्डाधिकारी के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि लोग खुशी से बेफिक्र होकर पर्व मनाए। सभी बीडीओ, सीओ, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। सभी अपने अपने कार्य क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ तैनात रहे। विशेष मानिटरिंग के लिए जिला कंट्रोल रूम से गतिविधियों पर नजर रखे गए। जगह-जगह ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। अमन चैन के इस पर्व पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजनों को बधाई संदेश दिए।

