NZ संसद में सांसद ने दिखाई AI न्यूड फोटो, Deepfake बिल पेश | 

NZ संसद में सांसद ने दिखाई AI न्यूड फोटो, Deepfake बिल पेश | 

न्यूजीलैंड की संसद में बीते सप्ताह एक हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब महिला सांसद लॉरा मैक्ल्योर ने अपनी एक न्यूड तस्वीर सदन में दिखा दी। लेकिन उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि AI से बनाई गई डीपफेक इमेज है। लॉरा ने इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत करते हुए Deepfake Digital Harm and Exploitation Bill पेश किया। इस प्रस्तावित विधेयक के तहत बिना अनुमति किसी की अश्लील डीपफेक तस्वीर या वीडियो बनाना और साझा करना अपराध माना जाएगा।

सांसद ने कहा कि यह तकनीक लोगों की पहचान, गरिमा और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुकी है। उनका यह साहसिक कदम दुनियाभर में डीपफेक पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *