मादक पदार्थों पर रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

मादक पदार्थों पर रोक लगाने हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन


समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार कक्ष में बुधवार को निषिद्ध मादक पदार्थों पर रोक को लेकर नशे को ना, जिंदगी को हां थीम पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार व परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू एवं विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन पर रोक जरूरी है। बच्चे, युवा पीढ़ी इस ट्रैप में फंसते जा रहे हैं।

जन जागरूकता से ही सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को अवगत कराकर इस पर अंकुश लगाया जा सकता है, उन्होंने जागरूकता के इस कार्य को चुनौती के रूप में लेने की बात कहीं। कहा कि मादक पदार्थों पर रोक में अभिभावक व सिविल सोसाइटी का अहम रोल है। अभिभावकों को बच्चों के साथ समय बिताने, उनके जीवन में क्या चल रहा है, किससे बात कर रहा है आदि पर ध्यान देने की जरूरत है। आमजन, बच्चों, युवा पीढ़ी को किसी भी मादक पदार्थ के सेवन से परहेज करने को लेकर प्रेरित करना होगा। उपायुक्त व परियोजना निदेशक, आईटीडीए, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं विशेष कार्य पदाधिकारी के द्वारा समाहरणालय स्थित मुख्य समारोह स्थल के पास वृक्षारोपण किया गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *