धनबाद: व्यवसायी से धोखाधड़ी, साझेदारों पर अवैध कब्जे का आरोप

धनबाद: व्यवसायी से धोखाधड़ी, साझेदारों पर अवैध कब्जे का आरोप


धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के साथ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी ने आरोप लगाया है कि उनके पूर्व साझेदारों ने अवैध रूप से उनके कार्यालय पर कब्जा कर लिया और न्यायालय के आदेश की भी खुलेआम अवहेलना कर रहे हैं। मामले में अब एसडीएम कोर्ट में केस चल रहा है और प्रशासनिक कार्रवाई की माँग की जा रही है। यह मामला धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र का है, जहाँ व्यवसायी राहुल गोस्वामी ने राजीव रंजन और पंकज कुमार नामक दो साझेदारों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, पहले ये तीनों मिलकर एक कार्यालय चला रहे थे, लेकिन बाद में पता चला कि दोनों साझेदारों का आपराधिक इतिहास है। इसके बाद राहुल गोस्वामी ने उन्हें व्यापार से अलग कर दिया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर राहुल गोस्वामी के कार्यालय का ताला तोड़ा और जबरन कब्जा कर लिया।

उन्होंने पीड़ित को कार्यालय से बाहर निकाल दिया और अब भी जबरन कब्जा जमाए हुए हैं। पीड़ित ने सरायढेला थाना में शिकायत दर्ज कराई और इसके साथ ही SDM कोर्ट में MP केस नंबर 755/2025 के तहत मामला भी दायर किया। कोर्ट ने धारा 144 के तहत कार्यालय और जमीन पर किसी भी प्रकार की गतिविधि पर रोक लगा दी है। “मैंने कोर्ट से लेकर थाना तक न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन आरोपी अब भी कब्जा जमाए हुए हैं। मैं उपायुक्त, एसडीएम और एसएसपी से निवेदन करता हूँ कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।” मामला स्पष्ट रूप से न्यायालय की अवमानना का है और पीड़ित व्यवसायी न्याय की आस में प्रशासन से जल्द कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि धनबाद प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता से कदम उठाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *