पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


बिन पानी सब सून। पेयजल की उपलब्धता की मांग को लेकर अमड़ापाड़ा प्रखंड के उदलबनी ताला टोले के आक्रोषित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी मौक़े पर पहुंचे एवं मामले की गंभीरता को समझते हुए समझा बुझाकर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था और पेयजल समस्या के स्थायी निदान के ठोस आश्वासन पर ग्रामीणों को शांत किया। आक्रोशित ग्रामीण का कहना था कि मुखिया को सूचना देने के बाद भी दो दिन से पानी का टैंकर मुहैया नहीं कराया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *