
उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाया गया वाहन जांच अभियान उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व मे अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस एवं नियम का उलंघन करने वाले सभी दो पहिया की जाए की गई । कुल 14 वाहनो से नियमो के उलंघन करने के एवज में चौदह हजार नो सौ पचास रुपए की राशि वसूल किया गया l

