रानीगंज: तालाब की अवैध भराई और प्रदूषण को लेकर नगर निगम सख्त

रानीगंज: तालाब की अवैध भराई और प्रदूषण को लेकर नगर निगम सख्त

रानीगंज के बड़दही क्षेत्र में 32 बीघा बड़दही तालाब को अवैध रूप से भरकर जमीन हड़पने और आसपास के फ्लैटों से नाले का गंदा पानी तालाब में मिलने से जल प्रदूषण की शिकायत स्थानीय निवासियों ने आसनसोल नगर निगम में की थी। शिकायत के आधार पर सर्वे विभाग की विशेष टीम ने तालाब क्षेत्र का निरीक्षण और माप किया। प्रारंभिक जांच में कुछ हिस्सों में जमीन भरने की बात सामने आई, लेकिन तालाब के हिस्से में अभी निर्माण नहीं हुआ है, इसलिए इसे पुनरोद्धार किया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आसनसोल नगर निगम द्वारा बनाया गया एक शिशु उद्यान भी तालाब के भरे गए हिस्से में है। निवासियों ने मांग किया कि नाले का पानी तालाब में न जाए, इसके लिए नालियों का निर्माण और उचित व्यवस्था की जाए। यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। सर्वेक्षक टीम अधिकारी ने कहा कि तीन दिनों में सर्वे रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। अब नगर प्रशासन और बीएलआरओ विभाग की कार्रवाई पर सभी की नजर है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *